पशु व्यापारी के घर चोरों का धावा, नगदी और जेवरात लेकर चोर

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - माधौगढ़ के अकबरपुरा में एक पशु व्यापारी के घर में चोर घुस गए। उन्होंने कमरे के दरवाजे की कुंडी काटकर 2.6 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। व्यापारी शादी समारोह में गए थे, जबकि उनकी मां और पत्नी सो रही थीं। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पशु व्यापारी के घर चोरों का धावा, नगदी और जेवरात लेकर चोर

माधौगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुरा में सोमवार दिन रात को पशु व्यापारी के घर के पीछे रास्ते होते हुए चोर घर के अंदर चले गए। चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी काटकर बक्सा, अलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण ले गए। सुबह बिखरा सामान देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुरा निवासी पशु व्यापारी मुलू सिंह माधौगढ़ स्थित एक पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तभी सोमवार देर रात चोर मकान के पीछे रास्ते होते हुए घर के अंदर चले गए।

कमरे के दरवाजे की कुंडी काट कर चोर कमरे के अंदर चले गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सा, अलमारी के अंदर रखें दो लाख 60 हजार रूपये नगद, चार अगूंठी, जंजीर, वृजवाला, मंगलसूत्र, सहित चांदी की तोड़िया ले गए। दूसरे कमरे में सो रही मां और पत्नी पुष्पा देवी ने सुबह कमरे की कुंडी कटी देख व बिखरा सामान देख दंग रह गए। कोतवाल अभिलाष मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल अभिलाष मिश्रा का कहना है कि संदिग्ध तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।