Orai News: दो परिवारों में लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल
Orai News: जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बड़ा में दो परिवारों के बीच रंजिश
Orai News: जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बड़ा में दो परिवारों के बीच रंजिश को लेकर लाठी-डंडे व रॉड से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।मोहल्ला पहलवान बड़ा निवासी सुलखान यादव ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार की रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा था। तभी मोहल्ले के ही रहने वाले महेश यादव, नरसिंह यादव, विशाल यादव, नेता यादव ने रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे शिवम यादव को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में पीड़ित और उसके भतीजे को गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित सुलखान यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


