वायरल वीडियो: विक्षिप्त को होमगार्डों ने मारे 15 थप्पड़, लातों से मार कर बाल भी खींचे
कोंच(उरई)। संवाददाता कोंच तहसील परिसर से मानसिक विक्षिप्त युवक को दो होमगार्ड जवानों के
कोंच(उरई)। संवाददाता कोंच तहसील परिसर से मानसिक विक्षिप्त युवक को दो होमगार्ड जवानों के बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को पीटने वाले होमगार्ड जवान नायब तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 54 सेकेंड के इस वीडियो में दो होमगार्ड जवानों ने मानसिक विक्षिप्त युवक को जमीन पर गिराकर पहले 15 थप्पड़ और लात मारी। इसके बाद भी जब वह काबू में नहीं आया तो उसके बाल खींचे और फिर टांग ले गए। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।यह
वीडियो वायरल होने के बाद दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें तहसील परिसर में लगे आरओ वाटर कूलर के पास दो होमगार्ड जवान एक युवक की बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पीटने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना के बाद खाकी के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है मानसिक विक्षिप्त युवक को इस तरह से पीटना कहां तक सही है। इस मामले में नायब तहसीलदार कोंच जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। होमगार्ड जवानों ने उसे हटाया तो उसने बदसलूकी की और उनकी राइफल को पकड़ने का प्रयास किया। इसी कारण जवानों ने उसे दो-चार थप्पड़ जड़ उसे हटाया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


