Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsBride Files Dowry Harassment Case Against In-Laws for 5 Lakhs and Car
5 लाख और कार मांगने पर पति, सास ससुर पर मुकदमा

5 लाख और कार मांगने पर पति, सास ससुर पर मुकदमा

संक्षेप:

Orai News - कालपी में नवविवाहिता सरिता ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसके ससुरालवालों ने 5 लाख रुपए और एक कार की मांग की। जब उसके मायकेवालों ने यह मांग पूरी नहीं की, तो उन्हें प्रताड़ित किया गया।

Dec 04, 2025 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कालपी। पांच लाख रुपए नगद व चार पहिया गाड़ी के रूप में अतिरिक्त दहेज मांगना ससुरालीजनों को महंगा पड़ गया। नवविवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ कालपी कोतवाली में दहेज उत्पीड़न अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कराया गया है। सरिता पुत्री रामस्वरूप निवासी ग्राम धमना कालपी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल वर्ष 2022 को जगमोहन निवासी ग्राम टेरका मोठ जिला झांसी के साथ संपन्न हुई थी। उसके पिता ने उपहार स्वरूप अपनी समर्थ के मुताबिक साढ़े सात लाख रुपए नगद 50 ग्राम सोने के जेवरात वह गृहस्थी का सामान दिया था शादी में करीब 20 लख रुपए खर्च किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के विदाई होकर ससुराल गई तो उसके पति जगमोहन व ससुर सौतेली नन्द लोगों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में कार के साथ 5 लाख रुपए की मांग की। उसके मायकेवाले जब अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न कर सके तो उक्त ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालवालों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के आभूषण छीन लिए तथा घर से निकालकर धमकी दी कि हम तुमको नहीं रखेंगे। जिस पर पीड़िता अपने पिता के घर में निवास कर रही है। कोतवाली कालपी पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों पति जगमोहन, ससुर महिपत, सौतेली सास सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है।