Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsBride Evicted Over Dowry Demands Police Launch Investigation in Jalaun
कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला

कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला

संक्षेप:

Orai News - जालौन में एक विवाहिता को दहेज में कार और तीन तोला सोने की चेन की मांग को लेकर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पिता की बातचीत के दौरान विवाहिता के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nov 10, 2025 04:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

जालौन। शादी के बाद दहेज में कार व तीन तोला सोने की चेन की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। बाद में जब पिता ने बात करने के लिए बुलाया तो विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशीपुरा निवासी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बृजेश शांडिल्य ने उसकी शादी एक मई 2023 को तिलकनगर कोंच निवासी तरूण कुमार के साथ की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिता ने विवाह में लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन दिए गए दान दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए और विवाह के बाद उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार व तीन तोला सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। जब पिता ने इसे देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर 16 जून 2023 को उन्होंने पिटाई कर और सारा स्त्रीधन छीनकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पिता ने कई बार रिश्तेदारों के माध्यम से बात की लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं मानी। बीती पांच नवंबर को पिता ने रिश्तेदारों और ससुराल के लोगों को गांव बुलाया। जहां बात करते हुए ससुरालीजन नाराज हो गए और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही बिना दहेज के घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने आरोपी पति तरूण कुमार, ससुर विजय कुमार, सास उमा देवी, जेठ आशुतोष और जेठानी नंदजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।