यमुना में अज्ञात युवती की शव मिलने से सनसनी

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कुठौंद। कुठौंद के शंकरपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह यमुना नदी के किनारे अज्ञात का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

यमुना में अज्ञात युवती की शव मिलने से सनसनी

कुठौंद। कुठौंद के शंकरपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह यमुना नदी के किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम सनगढ़ के पास बालू घाट पर पानी में उतराता शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस मामला खुदकुशी का मान कर चल रही है। चौकी प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक युवती का शव यमुना में उतरा रहा है। इसपर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष है।

युवती ने नीले आसमानी रंग की जींस और सफेद डिजाइन वाली काली कुर्ती पहन रखी थी। पैरों में गेरुआ रंग की चप्पलें थीं। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है, जो बहकर यहां आया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों व थानों में सूचना भेजी है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवती कहां की रहने वाली थी और नदी में कैसे पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।