Orai News: बाइक फिसलने से दंपति व बेटी घायल
हिन्दुस्तान, उरई
Orai News: रविवार शाम उरई रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कोंच लाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। परिवार रक्षाबंधन के बाद वापस लौट रहा था।

Orai News: पड़री। कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड पर ग्राम भदारी के पास रविवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। घायलों को सीएचसी कोंच लाया गया जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। ग्राम बसोब निवासी कौशल किशोर कुशवाहा अपनी पत्नी रजनी देवी और बेटी निधि के साथ रक्षाबंधन पर मुसमिरिया स्थित ससुराल गए थे। त्योहार मनाकर रविवार देर शाम बाइक से वापस लौट रहे थे। भदारी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों को चोटें आईं। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी कोंच पहुंचाया।
चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद रजनी देवी को गंभीर हालत में उरई रेफर किया, जबकि पति व बेटी का सीएचसी में उपचार किया गया। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए।


