Orai News: मूनलाइट बार पर आबकारी विभाग का छापा, 114 बीयर केन व तीन शराब बोतल बरामद
Orai News: -बाहर की दुकानों से सस्ते में मंगाकर ऊंचे दामों पर बिक रही थी बीयर एवं शराब- बार संचालक से वसूला जाएगा भारी भरकम जुर्माना फोटो परिचय मूनलाइट बार में छ

Orai News: उरई। संवाददाता शहर में बार संचालक से लेकर शराब अनुज्ञापी नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाहर की दुकानों से सस्ते में शराब मंगाकर ग्राहकों को ज्यादा रेटों पर बेचने भंडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार को जालौन बाईपास स्थित मून लाइट बार में छापे के दौरान दूसरे ठेके से मंगाई गई 114 बीयर केन एवं तीन शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। ऐसे में विभाग द्वारा बार संचालक के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी है。
शराब नियम उल्लंघन
शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक लोकेश कुमार, नागेंद्र एवं आबकारी टीम द्वारा शहर के जालौन बाईपास स्थित मूनलाइट बार पर छापेमारी की। इस दौरान शराब की बोतलों की जांच के साथ ही अभिलेख देखे गए और यहां पर रेट सूची एवं सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीयर की 114 केन एवं तीन शराब की बोतल ऐसी पाई गईं जो दूसरी दुकानों से सस्ते में मंगाई गई थीं और ग्राहकों को ज्यादा दाम पर बिक्री की जा रही थी। इस बारे में जानकारी लेने पर बार कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर आबकारी टीम द्वारा बार संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
आबकारी टीम की कार्रवाई
आबकारी इंस्पेक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि बार संचालक के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा जिससे भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो। उन्होंने बताया कि जल्दी ही शहर की अन्य दुकानों पर भी छापेमार अभियान चलाया जाएगा जिससे कहीं पर भी नियमों की उल्लंघन न हो और ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल इस छापेमारी से आबकारी दुकानों में हड़कंप मचा रहा। अगर टीम द्वारा शहर की अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की जाती है तो इस प्रकार की अनियमितताएं देखने को मिलेंगी। इस मौके पर आबकारी टीम में श्रीराम पटेल, मूलचंद, वीर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे


