भाई के दोस्त के घर बेल्ट से लटका मिला बीएससी छात्र का शव
Orai News - उरई के शांति नगर में एक बीएससी छात्र सौरभ का शव उसके बड़े भाई के दोस्त के घर पर संदिग्ध हालात में बेल्ट से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

उरई। उरई के शांति नगर में बड़े भाई के दोस्त के घर बाइक देने गया बीएससी छात्र बेल्ट पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंच बड़ा भाई कुछ लोगों के साथ छात्र को नीचे उतर कर मेडिकल कॉलेज ले गया जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बताया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने छात्र की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है पर अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। जबकि, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तुलसी नगर निवासी नीरज शांति नगर के एक दोस्त की बाइक शनिवार सुबह लाया था।
इसके बाद नीरज का छोटे भाई 18 वर्षीय सौरभ शनिवार रात बड़े भाई के दोस्त के घर बाइक देने पहुंचा। इस दौरान दोस्त दूसरे मकान में था और सौरभ भी वहीं पहुंच गया। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में सौरभ का शव पंखे में संदिग्ध हालात में बेल्ट से लटका मिला। जब दोस्त वहां पहुंचा तो वह फंदे पर उसे लटका देखा तो नीचे उतारा और सौरभ के भाई नीरज को सूचना दी। इस पर नीरज मौके पर पहुंचा और सौरभ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज ने बताया कि भाई बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी 3 बजे तक उससे बात हुई। वहीं नीरज ने कहा कि दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर भाई सौरभ की हत्या की है। चौकी प्रभारी विजय ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने कहा अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - बाइक देने भाई के दोस्त के पास गया था छात्र - परिजनों ने जताई हत्या कर शव लटकाने की आशंका
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


