वाई-फाई न बिजली कनेक्शन बिना डॉक्टर चल रहा आयुष्मान मंदिर

Feb 25, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई। शहर के बघौरा रोड चुर्खी बाईपास नया पटेल नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर वाई-फाई न बिजली कनेक्शन बिना डॉक्टर चल रहा आयुष्मान मंदिर

वाई-फाई न बिजली कनेक्शन बिना डॉक्टर चल रहा आयुष्मान मंदिर

उरई। शहर के बघौरा रोड चुर्खी बाईपास नया पटेल नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर किराए के भवन में संचालित हो रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से धड़ाम पड़ी हैं। बुधवार की दोपहर पड़ताल में यहां ना डॉक्टर नजर आए ना ही मरीज। मौके पर सिर्फ दो सपोर्ट स्टाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम जानकी और सचिन राठौर मिले। दोनों ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रामप्रताप सिंह की यहां तैनाती है। लेकिन 6 दिन पहले वह भी अस्पताल से रिजाइन देकर यहां से चले गए हैं। इस वजह से मरीज भी नहीं आ रहे हैं। वहीं अस्पताल में ना तो वाई-फाई तो दूर की बात कंप्यूटर तक यहां उपलब्ध नहीं है।

जबकि बिजली कनेक्शन की जगह मकान मालिक की तरफ से बिजली सप्लाई अस्पताल में दी जाती दिखाई दी। वही इस संबंध में अस्पताल में तैनात रहे चिकित्सक डॉ राम प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में ही ज्वाइन कर लिया है, इस वजह से आयुष्मान आरोग्य मंदिर से 20 फरवरी को रिजाइन दे दिया था। -------- काशीराम कॉलोनी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स एक साथ उपस्थित नहीं थे, इसके बारे में पता किया जाएगा। नया पटेल नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात डॉक्टर रिजाइन दिए गए हैं तो फिर वहां जल्द किसी चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। - डॉ वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, जालौन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।