
आपातकालीन परिस्थिति में डायल 112 पर कॉल कर सहायता के लिए किया जागरूक
Orai News - उरई में पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में जनपदीय डायल 112 पुलिस द्वारा तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन के माध्यम से छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में जनपदीय डायल 112 पुलिस द्वारा कोतवाली उरई क्षेत्रान्तर्गत कोंच बस स्टैण्ड, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज उरई और कोतवाली माधौगढ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा माधौगढ मैन मार्केट में स्कूल/कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर आमजन/छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बुजुर्गो को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और एलईडी के जरिए लोगों को छेड़खानी, आगजनी, चोरी, एक्सीडेन्ट, छिनैती, पानी में डूबने जैसी आपातकालीन परिस्थिति में डायल 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जनपद में छात्र/छात्राओं एवं आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थिति में सहायता पाने के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

112 पुलिस के साथ नुक्कड़ नाटक दल व एलईडी वैन पार्टी द्वारा कोतवाली उरई क्षेत्रान्तर्गत कोंच बस स्टैण्ड एवं आर्य कन्या इण्टर कॉलेज उरई तथा कोतवाली माधौगढ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा माधौगढ मैन मार्केट में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र/छात्राओं एवं आमजन को जानकारी दी गई। 112 आपातकालीन सेवाओं के लिए एक नंबर है, जो पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सेवाएं प्रदान करता है। इसका मुख्य कार्य नागरिकों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करना होता है। जैसे कि जानलेवा चोटें, गंभीर अपराध या आग लगने की घटनाएँ। यह कॉल लैंडलाइन या मोबाइल फोन से निशुल्क की जा सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




