नियम विरुद्ध ट्रैक्टर संचालन पर चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

जालौन। संवाददाता एआरटीओ ने नगर में गल्ला मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें

नियम विरुद्ध ट्रैक्टर संचालन पर चालान

जालौन। संवाददाता एआरटीओ ने नगर में गल्ला मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नियम विरूद्ध चल रहे दो ट्रैक्टर और एक ऑटो रिक्शा का चालान कर जुर्माना लगाया गया।प्रवर्तन अधिकारी विनय पाण्डेय ने नगर में गल्ला मंडी के पास मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। जिनमें आगे और पीछे अतिरिक्त सामान लदा हुआ था। नियम विरुद्ध ट्रैक्टर का संचालन होने पर एआरटीओ ने दोनों ट्रैक्टरों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा की फिटनेस न मिलने पर 11 हजार रुपये का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि नियमानुसार ही वाहनों का संचालन करें।

यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।