बार चुनाव में पहले दिन 5 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए गयादीन अहिरवार और अवधेश सिंह सोलंकी ने पर्चे खरीदे। महामंत्री के लिए मोहम्मद आमीन ने नामांकन किया। अन्य पदों पर भी नामांकन प्रक्रिया चल रही है, और चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।

कालपी। अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर पांच उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 29 अप्रैल को भी परिचित दाखिल किए जाएंगे। अधिवक्ता एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गयादीन अहिरवार एवं अवधेश सिंह सोलंकी के द्वारा पर्चे खरीदे गये हैं।जिसमें आज गयादीन अहिरवार के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसी प्रकार महामंत्री के पद पर मोहम्मद आमीन तथा अशोक मोहन राय खन्ना के द्वारा पर्चे खरीदे गए। जिसमें मोहम्मद अमीन के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष श्रीवास्तव एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया।संयुक्त
मंत्री पद के लिए दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव एडवोकेट गोलू के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी 30 अप्रैल को होगी। नामांकन पत्र दाखिल होते ही अधिवक्ता संघ के चुनाव में सरगर्मी तेज हो गई है। वकीलों के द्वारा जगह-जगह मीटिंगों का दौर शुरू हो गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


