ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उरईकालपी में अराजकतत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास, धार्मिक स्थलों में की तोड़फोड़

कालपी में अराजकतत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास, धार्मिक स्थलों में की तोड़फोड़

कालपी। कस्बा कालपी में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, गुरुवार देर रात को अराजकतत्वों ने दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की। शुक्रवार...

कालपी में अराजकतत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास, धार्मिक स्थलों में की तोड़फोड़
हिन्दुस्तान टीम,उरईFri, 03 Dec 2021 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कालपी। कस्बा कालपी में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, गुरुवार देर रात को अराजकतत्वों ने दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह जैसे ही यह बात लोगों को इसका पता चला तो बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए। बवाल की आशंका के मद्देनजर कई थानों का फोर्स भी मौके पर आ गयी। पुलिस और भीड़ के बीच झड़प भी हुई।

अराजक तत्वों ने साजिश के तहत घूम-घूम कर दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह जब कस्बे के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो मामला जंगल में आग की तरह फैलता चला गया। बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर मौके पर आ गए। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व पूर्व विधायक छोटे सिंह भी मौके पर आ गए। लोगों का आक्रोश देख कई थानों का फोर्स के साथ डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास हो रहा है। अधिकारियों ने अराजक तत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वान दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें