Orai News: पीआरवी पर लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: जालौन। संवाददाता स्लीपर बस में किराए को लेकर कंडक्टर के साथ शराब के नशे

Orai News: पीआरवी पर लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की

Orai News: जालौन। संवाददाता स्लीपर बस में किराए को लेकर कंडक्टर के साथ शराब के नशे में हाथपाई करने और पीआरवी पर लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम खिटौली निवासी विष्णु कुमार स्लीपर बस से इटावा की ओर से जालौन आ रहा था। बस में किराए को को लेकर शराब के नशे में उसका कंडक्टर के साथ विवाद हो गया। जिस पर उसने पीआरवी पर बस में उसके साथ लूट होने और उसके रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जब बस को रूकवाकर मामले की जांच की तो मामला झूठा पाया गया और किराए को लेकर विवाद का मामला सामने आया।

जिसके बाद पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले विष्णु कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।