रिक्त प्रधान वाली ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत बनाए गए प्रशासक

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई। संवाददाता प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन द्वारा निवर्तमान प्रधानों को

रिक्त प्रधान वाली ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत बनाए गए प्रशासक

उरई। संवाददाता प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन द्वारा निवर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक पद की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन जिले की जिन पांच ग्राम पंचायतों में विभिन्न कारणों से प्रधानों के रिक्त पदों के चलते प्रशासनिक समिति गठित की गई है उन गांवों में एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया गया है।शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसी ग्राम पंचायतें जहां पर प्रशासनिक समितियों का गठन किया गया है उनमें एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया जाए। इसके मद्देनजर जिले की पांच ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया है। जनपद के अलग-अलग विकासखंड में पांच ग्राम पंचायत ऐसी हैं जिनमें प्रधानों के पद विभिन्न कारणों से रिक्त चल रहे हैं।

इनमें संबंधित ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को प्रशासन बनाकर ग्राम पंचायत के कामकाज सुचारू रखने का जिम्मा सौंपा गया है। इनमें कोंच ब्लॉक के ग्राम चन्दूर्रा में प्रधान के जेल जाने के कारण एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया है। इसके साथ ही डकोर ब्लॉक के ग्राम कुरकुरू एवं अटरिया, नदीगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेंड़ एवं कदौरा की ग्राम पंचायत कानाखेड़ा ग्राम पंचायत में भी एडीओ पंचायत कामकाज संभालेंगे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।