बुजुर्ग महिला ने कुएं में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Feb 09, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कुठौंद के हाजीपुर में एक 70 वर्षीय वृद्धा ने रविवार रात कुएं में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह उसकी गैरहाजिरी पर चिंता हुई और खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बुजुर्ग महिला ने कुएं में फंदा लगाकर की खुदकुशी

कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के हाजीपुर में रविवार रात वृद्धा ने घर से थोड़ी दूरी कुएं में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब महिला घर में नहीं मिली और खोजबीन की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, लेकिन आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। रविवार रात 70 वर्षीय वृद्धा राजा बेटी पत्नी कालीचरण निवासी हाजीपुर रात 10 बजे तक घर में थीं। उसके बाद परिजन सोने चले गए। रात को राजा बेटी घर से निकलीं और कुएं की मुंडेर में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

सुबह जब घर वालों ने नहीं पाया तो मोहल्ले में खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर जब खोजबीन की तो कुएं में रस्सी लटकते देख ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो राजा बेटी का शव फंदे पर लटका था। मामले की सूचना दिए जाने पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को निकाल कर कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है राजा बेटी की दो बेटियां हैं, जो शादीशुदा हैं। घर में पुत्र विजय है। आत्महत्या की वजह साफ न होने पर अनुमान लगाया जा रहा है घरेलू कलह से राजा बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।