Orai News: तेज रफ्तार डंपर ने आटो में मारी टक्कर, दो घायल
Orai News: - सोमई गांव के पास गेहूं लेकर मंडी जा रहा था आटो टक्कर के बाद

Orai News: एट। संवाददाता कानपुर-झांसी हाईवे पर सोमई गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे आटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में चालक और किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को आपे से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी चालक बबलू मंसूरी आटो से किसान चक्रभान परमार का गेहूं लेकर नवीन गल्ला मंडी एट बेचने जा रहा था। सोमई हाईवे पर चढ़ते समय उरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से आटो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही आटो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में बबलू मंसूरी और किसान चक्रभान परमार घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों को आटो से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।


