Orai News: आवारा गोवंश से परेशान किसानों को मिली राहत, पकड़कर गोशाला भेजे गए
Orai News: - मीगनीं गांव में 25 गोवंश पकड़कर कैलोर गोशाला में संरक्षित - बीडीओ ने

Orai News: माधौगढ़। संवाददाता फसलों को बर्बाद करने की शिकायतों पर प्रशासन हरकत में आया है। विकास खंड कार्यालय से कैटल कैचर दस्ता गांव पहुंचा और गोवंशों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया गया है।तहसील क्षेत्र के गांव मीगनीं के किसानों ने शिकायत की थी कि करीब 25 आवारा गोवंश खेतों में खड़ी बाजरा, ज्वार, तिल, अरहर, उर्द और मूंग की फसलें चट कर रहे हैं। फसल रखवाली को लेकर किसान रात-दिन चिंतित थे। किसान रामनरेश, लाखन, राजेन्द्र और अतर सिंह का कहना है कि आवारा गोवंश जिस खेत में घुस जाते थे, पूरी फसल नष्ट कर देते थे। शिकायत पर बीडीओ संदीप मिश्रा ने कैटल कैचर दस्ता गांव भेजा।
प्रधान और किसानों की मदद से आवारा गोवंशों को पकड़कर कैलोर स्थित गोशाला में संरक्षित किया जा रहा है। बीडीओ संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों को जागरूक भी किया कि कोई भी किसान अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़े। यदि किसी किसान द्वारा पशु छोड़ने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

