मुर्गा की उधारी के रुपये मांगना पड़ा भारी, ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला
Orai News - कोंच। संवाददाता उधारी के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आराजीलैन इलाके में

कोंच। संवाददाता उधारी के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आराजीलैन इलाके में एक दुकानदार को मुर्गा उधार देने के बाद पैसे मांगना भारी पड़ गया।दुकानदार रहीश ने एक ग्राहक को कुछ दिन पहले मुर्गा उधार दिया था। जब उसने 540 रुपये की उधारी वापस मांगी, तो ग्राहक नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय ग्राहक-दुकानदार दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली- गलौज और फिर मारपीट में बदल गई और ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान रहीश को कई चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।
आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल रहीश ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


