ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उरईमुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 200 का हुआ चेकअप

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 200 का हुआ चेकअप

उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन ग्राम दिरावटी में किया गया। इसमें...

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 200 का हुआ चेकअप
हिन्दुस्तान टीम,उरईMon, 01 Nov 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

उरई। संवाददाता

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन ग्राम दिरावटी में किया गया। इसमें करीब दो सैकड़ा रोगियों का चेकअप किया गया। इनमें लोगों को निशुल्क दवाएं भी मुहैया कराई गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की जांच कर सात माह तक के बच्चों का वजन लिया गया। किशोरियों को आयरन की गोलियां बांटी गई।

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में कोंच के ग्राम दिरावटी स्थित पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा भी तमाम स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम में कार्यकत्रियां महिलाओं को लेकर पहुंची और उनकी विधिवत जांच कराई गई। इसी तरह बच्चों के भी स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। मेले में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर प्रियम यादव, निशांत, फार्मासिस्ट अकलेश गुप्ता, कपिल द्विवेदी, विक्रम, आयुषी ने जरूरी सलाह भी दी। कहा कि मौसम में बदलाव आ रहा हैं। इसलिए गर्भवती हो या फिर बच्चे, सभी सावधानी बरतें। यहां पर प्रधान प्रतिनिधि रवि कुमार, श्रीदेवी, चंद्रप्रभा खरे, सीमा सचान, रंजना, उमा देवी, अनीता देवी, राजकुमारी, शीला, सरोज गुप्ता आदि रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें