दरगाह भोले सालार का 156 वां सालाना उर्स आयोजित

Mar 02, 2026 09:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी, संवाददाता। स्थानीय नगर के मोहल्ला सदर बाजार स्थित दरगाह हज़रत शेख अलाउद्दीन कुरैशी

दरगाह भोले सालार का 156 वां सालाना उर्स आयोजित

कालपी, संवाददाता। स्थानीय नगर के मोहल्ला सदर बाजार स्थित दरगाह हज़रत शेख अलाउद्दीन कुरैशी उर्फ भोले सालार का 156 वां उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत और शानो-शौकत के साथ शुरू हुआ। उर्स के मौके पर दूर-दराज़ से जायरीन और अकीदतमंदों ने चादरपोशी करके खुशहाली, तरक्की तथा अमन-चैन के लिये दुआ मांगी। दरगाह परिसर में आयोजित महफ़िल-ए-कव्वाली में मशहूर कव्वाल कमर वारसी (कानपुर) ने अपने कलाम से समा बांध दिया। वहीं राजस्थान से पधारे शब्बीर सदाकत साबरी ने अपनी मधुर आवाज़ और सूफियाना अंदाज़ में कव्वाली प्रस्तुत की। कव्वाली ने नात, गजल, मनकवत आदि का प्रस्तुतीकरण करके अकीदतमंद तथा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अकीकत बंदों ने दरगाह में चादर चढ़ाई।उर्स के दौरान प्रशासन तथा सरकारी विभागों की ओर से सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था की गई। दरगाह परिसर तथा आसपास के क्षेत्र को में सजावट तथा रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।