दरगाह भोले सालार का 156वां सालाना उर्स हुआ

Mar 02, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में दरगाह हज़रत शेख अलाउद्दीन कुरैशी का 156वां उर्स शुरू हुआ। जायरीन ने चादरपोशी की और अमन की दुआ मांगी। महफ़िल-ए-कव्वाली में कमर वारसी और शब्बीर सदाकत साबरी ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की।

दरगाह भोले सालार का 156वां सालाना उर्स हुआ

कालपी। नगर के सदर बाजार स्थित दरगाह हज़रत शेख अलाउद्दीन कुरैशी उर्फ भोले सालार का 156वां उर्स मुबारक शुरू हुआ। उर्स पर जायरीन और अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। दरगाह परिसर में महफ़िल-ए-कव्वाली में मशहूर कव्वाल कमर वारसी ने कलाम से समा बांध दिया। वहीं राजस्थान से पधारे शब्बीर सदाकत साबरी ने अपनी मधुर आवाज़ और सूफियाना अंदाज़ में कव्वाली प्रस्तुत की। कव्वाली ने नात, गजल, मनकवत आदि का प्रस्तुतीकरण करके अकीदतमंद तथा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अकीकत बंदों ने दरगाह में चादर चढ़ाई।उर्स के दौरान प्रशासन तथा सरकारी विभागों की ओर से सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरगाह परिसर तथा आसपास के क्षेत्र को में सजावट तथा रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।