किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
कोंच के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को मंदिर में पूजा करने के दौरान अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने उसकी तलाश की और पता चला कि उसे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के विकास कुमार ने अपहरण किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को प्रार्थना उतर देकर बताया कि बीती 14 मई को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी बीती शाम गाँव मे बने मंदिर पर पूजा करने गई थी जब वह काफी देर तक वापस न लौटी तो परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब पता चला कि उसकी पुत्री को मध्यप्रदेश के जिला भिंड के थाना मिहौना के ग्राम राहुली निवासी विकास कुमार अपने साथ अपहृत कर ले गया है। पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


