रेप पीड़ित मासूम का आईसीयू में चल रहा इलाज

Jan 25, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - रामपुरा क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय रेप पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है, लेकिन उसे रक्त चढ़ाया जा रहा है। आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

रेप पीड़ित मासूम का आईसीयू में चल रहा इलाज

उरई। रामपुरा क्षेत्र के एक गांव में रेप पीड़िता 13 वर्षीय मासूम का मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में इलाज चल रहा है। ब्लड कम होने पर उसको रक्त चढ़ाया जा रहा है। जबकि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम लगातार मासूम बालिका की निगरानी कर इलाज करने में जुटी है। वहीं मासूम की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम किशोरी की पल-पल पर नजर रख रही है। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले 13 साल की एक मासूम से दुकानदार ज्ञानेंद्र ने रेप किया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया गया है।

वहीं रेप की घटना के बाद मासूम की लगातार तबियत बिगड़ रही थी। जिसके चलते उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में भर्ती कराया गया था और अभी भी वहां उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके शरीर में ब्लड बहुत कम बचा है। ऐसे में अभी फिलहाल उसको दो यूनिट चढ़ाया जा चुका है। जबकि, जरूरत होने पर इलाज के दौरान उसे रक्त चढ़ाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रेप पीड़ित मासूम बालिका का इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए डॉक्टरों की टीम आईसीयू में लगाई गई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अब मासूम किशोरी की हालत स्थिर है। ---------- किशोरी को आईसीयू में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में अच्छे से इलाज किया जा रहा है। अभी फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। -डॉ अरविंद त्रिवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज ---- मेडिकल कॉलेज में रेप पीड़िता किशोरी के हो रहे इलाज की पुलिस भी मॉनिटरिंग कर रही है और बराबर डॉक्टरों की टीम के संपर्क में हैं। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े सारे साक्ष्य भी जुटा रही है। ताकि जेल भेजे गए आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। -डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai News13-Year-Old Rape Victim in ICU Ongoing Medical Treatment and Monitoring
;;
;