नौ जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक ने कुबूला िनकाह

नौ जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक ने कुबूला िनकाह

संक्षेप:

Orai News - कोंच में हुआ 11वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलनशादी के बाद जोड़ों को उपहार स्वरुप िदया गया सामान फोटो परिचय कोंच िस्थत गल्ल मंडी में जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथिगण।12 कोंच 105कोंच। संवाददाता गल्ला...

Nov 12, 2025 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

कोंच में हुआ 11वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन शादी के बाद जोड़ों को उपहार स्वरुप िदया गया सामान फोटो परिचय कोंच िस्थत गल्ल मंडी में जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथिगण। 12 कोंच 105 कोंच। संवाददाता गल्ला मंडी परिसर में वीरेन व्योम सोशल एंड एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से बुधवार को सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 10 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें जहां एक ओर नौ जोड़ों ने सात फेरे िलए तो वहीं दूसरी तरफ एक मुस्लिम जाेडे़ ने िनकाह कुबूला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन और भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशिष्ट अतिथियों में प्रभंजन गर्ग,गौरी चबोर शिव प्रसाद निरंजन शिवसिंह कुशवाहा विनय त्रिपाठी समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आकाश नामदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू, अमित रायकवार, महेंद्र अग्रवाल, सह संयोजक नरेंद्र महाराज और ऋषि अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इंसेट ये जोड़े हुए एक दूजे कोंच। िववाह समारोह में अन्नू जाटव संग विमल कुमार, आरती संग सोहन सिंह, निशा संग बृजेन्द्र, संगीता संग भूपेंद्र, चायना संग गुलाब अंजली संग राहुल, शीला दोहरे संग सत्यभान, लता कुशवाहा संग पवन, कुमार, भूमि राठौर संग राजकुमार, सिमरन संग सुल्तान शाह की शादी कराई।