VIDEO: काजल बोली- मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हूं.., हिन्दू रिवाज से कर ली शादी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के उरई में एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रही है। लड़की का नाम काजल बताया जा रहा है। वीडियो में लड़की कह रही है कि मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हूं। मैंने हिन्दू रिवाज से  शादी कर ली। दरअसल, इस लड़की के पिता ने पुलिस में किडनैप की शिकायत दर्ज करा रखी है। 

किसी के साथ जबरन नहीं गई... मैं किडनैप नहीं हुई, अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ आई हूं और साथ रह रही हूं । मैं हिन्दू रीति-रिवाज से शादी भी कर चुकी हूं। जिले के उच्च अध्रिकारियों को इस बारे में अवगत कर दिया है। ये बातें शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कालपी क्षेत्र की युवती काजल ने कहीं। वह सात जुलाई से लापता है और पिता में उसे फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। वीडियो वायरल में काजल ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाते हुए दिखी है। काजल ने मेरी पर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। उधर, वीडियाे वायरल होने के बाद पुलिस ने काजल की तलाश तेज कर दी है। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सात जुलाई की रात कालपी निवासी काजल अपने घर से लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर आठ जुलाई को कोतवाली में ठाकुर ओम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को काजल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कहा कि मेरा नाम काजल मंसूरी है और उम्र 21 साल है। मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया।

काजल ने कहा कि हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी किया

मैं अपनी मर्जी से ओम सिंह के साथ गई हूं। काजल ने यह भी कहा कि हम पिछले छह साल से रिलेशनशिप में हैं। घरवालों को बताने के बाद भी शादी दूसरी जगह तय की जा रही थी, इसलिए यह कदम उठाया। हमने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है और हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी किया है। काजल ने आरोप लगाया कि उसके पति ओम सिंह को उसके घरवाले नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी भेजे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में काजल ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

सीओ राजेश कमल बोले- विवेचना अभी जारी है

इस संबंध में सीओ राजेश कमल ने बताया कि थाना कालपी में आठ जुलाई को ओम सिंह पर केस दर्ज किया गया है और विवेचना जारी है। अपहृता की बरामदगी के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर बयान दर्ज कराए जाएंगे तथा साक्ष्यों के आधार पर विवेचना का निस्तारण किया जाएगा। वहीं काजल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, काजल का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस काजल की तलाश में जुट गई है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।