Hindi NewsUP Newsop rajbhar once again praised cm yogi targeting samajwadi party bsp on the pretext of azamgarh
ओपी राजभर ने फिर की CM योगी जमकर तारीफ, आजमगढ़ के बहाने सपा-बसपा पर निशाना

ओपी राजभर ने फिर की CM योगी जमकर तारीफ, आजमगढ़ के बहाने सपा-बसपा पर निशाना

संक्षेप: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं जब अपनी पार्टी के संगठन के काम को लेकर आजमगढ़ में गया तो देखा कि अहिरौला-कप्तानगंज की दूरी 21 किलोमीटर है, लेकिन सड़क बहुत जर्रर हो गई थी। 21 से 22 साल तक यूपी में सपा और बसपा की सरकार रही लेकिन उस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं गया।

Sun, 12 Oct 2025 02:06 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने आजमगढ़ की एक सड़क के बहाने सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला भी बोला। कहा कि जो काम सपा-बसपा की सरकार में नहीं हुआ वो सीएम योगी के नेतृत्व में पूरा किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एएनआई से बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "मैं जब अपनी पार्टी के संगठन के काम को लेकर आजमगढ़ में गया तो देखा कि अहिरौला-कप्तानगंज की दूरी 21 किलोमीटर है, लेकिन सड़क बहुत जर्रर हो गई थी। 21 से 22 साल तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार रही लेकिन उस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं गया। आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन तब भी उस सड़क पर काम नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:यूपी में सबसे ज्यादा अन्याय-भ्रष्टाचार और महिलाएं असुरक्षित; BJP पर भड़के अखिलश

जब मैं गया तो वहां के स्थानीय लोगों ने मुझे रोक कर सड़क बनवाने का आग्रह किया। मैं जिस बैठक में गया था वहां पर भी करीब 56 प्रधानों ने मुझसे आग्रह किया। मैंने कहा लिखकर दे दीजिए। तब प्रधानों ने मुझे उस सड़क के निर्माण पर लिखित आवेदन दिया। मैं उसको लेकर मुख्यमंत्री जी से मिला। उन्होंने जांच कराई। मामले की जांच हुई और जांच के बाद सड़क निर्माण का बजट स्वीकृत हो गया है। मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकृत कर दिया है। हम मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस ओर संज्ञान लिया। जो काम सपा और बसपा की सरकार में नहीं हुआ उस काम को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा किया गया है।"

ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव को आजम-शिवपाल मिलन का डर खींच लाया रामपुर, ओपी राजभर का दावा

रैली करेंगे, सीएम को देंगे न्योता

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि परसों मैं एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला था। उन्होंने निर्माण की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि 16 या 23 नवम्बर को आजमगढ़ उसी सड़क के बगल में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में बड़ी रैली करेंगे। उसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को भी न्योता दिया है। ताकि जनता इस बात को जानें कि जो काम सपा और बसपा के समय में नहीं हुआ वो सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |