सुभासपा में आइए, मंत्री बनवा दूंगा; पर्ची वाले पोस्ट से अखिलेश पर भड़के राजभर

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

अखिलेश यादव के 'पर्ची' वाले पोस्ट ओपी राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रतीक यादव के निधन से पूरा परिवार परेशानी में हैं। तेरहवीं तक तो रुक जाते। बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए। आपको एक विभाग का मंत्री बनवा दूंगा।

सुभासपा में आइए, मंत्री बनवा दूंगा; पर्ची वाले पोस्ट से अखिलेश पर भड़के राजभर

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'पर्ची' वाले पोस्ट ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रतीक यादव के निधन से पूरा परिवार परेशानी में हैं। तेरहवीं तक तो रुक जाते। बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए। आपको एक विभाग का मंत्री बनवा दूंगा।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर अखिलेश यादव को खूब सुनाया। उन्होंने भोजपुरी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखा, 'अखिलेश अभी आपके भाई का देहांत हुआ है और पूरा परिवार परेशानी में है। यही वजह है कि मैं भी अपके दुख में शामिल हूं और आपकी समाज को बांटने वाली राजनीति पर कहना-लिखना बंद कर दिया था। लेकिन आप इतने सत्ता लोलुप हैं कि परिवार की 'गमी' के बीच भी राजनीति सूझ रही है, दूसरों के घरों में क्या चल रहा है इसकी आपको ज्यादा चिंता है। लगता है आपने लोकलाज त्याग दिया है।'

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा,'जरा तेरहवीं तक रुक जाइए फिर विचारों की राजनीति कर ली जाएगी, कुछ आप हमें कह लीजिएगा, कुछ हम आपको सुनाएंगे... लेकिन इस व्यवहार को गोलोकगामी भाई देख रहा होगा तो, क्या सोच रहा होगा... थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए।रही बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो, आपको क्या लगता है कि कोई विभाग आपको भी मिल जाए? अगर इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहूंगा।'

क्या विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी: अखिलेश

दरअसल, अखिलेश यादव यूपी के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी तक न होने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी? शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ ये है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नए मंत्री बने हैं वो बेचारे तो बस दर्शक दीर्घा में बैठकर, गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं। भाजपाई डबल इंजन बाकी सब मंत्रियों को ‘डब्बा’ कर देता है। यूपी की जनता ने ठाना है कि नए मंत्रियों को जो भी मंत्रालय-विभाग मिलेगा, उस पर पूरी तरह से निगाह-निगरानी रखी जाएगी, जिससे ये नए-नवेले मंत्री अपने खजाने न भर सकें।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।