
मुसलमान ही आतंकवादी, ये सोच गलत है, वीडियो वायरल होने पर देवबंद इंस्पेक्टर का ऐक्शन
दिल्ली ब्लास्ट के यूपी के पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कोतवाल कहता दिख रहा है। इस वायरल वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है ये सोच गलत है।
दिल्ली धमाके के बाद यूपी के एक इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देवबंद कोतवाली में तैनात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा का 20 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह आतंकवाद ओर नक्सलवाद के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए सेना में भी आतंकवादी पकड़े जाने की बात कह रहे है। ये सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। हिंदू भी पकड़े गए। एसएसपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इंस्पेक्टर ने वीडियो को एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि देवबंद में मंगलवार को इंस्पेक्टर ने अपने थाना स्थित कार्यालय में शांति सुरक्षा समिति की बैठक बुलायी थी। जिसमें सदस्यों से बात करते हुए देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेंद कुमार शर्मा का 20 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें आतंकवाद और नक्सलियों पर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि उक्त वायरल वीडियो में वह अपने पुलिस सर्विस कार्यकाल की उपलब्धिया भी बखान करते दिख रहे हैं। जिसमें इंस्पेक्टर कह रहे है कि उन्होंने कभी धर्म और जात के नाम पर कार्रवाई नही की।
आर्मी में भी कई स्थानों पर आतंकवाद
उधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि मीटिंग में मौजूद किसी ने उनकी वीडियो बना उसे एडिट कर वायरल कर दी। 20 सेकेंड की वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद ही एक दूसरी वीडियो उसी मीटिंग की वायरल हुई, जिसमें वह आतंकवाद और नक्सलवाद के विषय मे बात करते हुए कह रहे है कि खराब आदमी प्रत्येक धर्म मे हो सकते हैं। आर्मी में भी कई स्थानों पर आतंकवाद से सम्बंध रखने वाले फौजी पकड़े गए है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।





