Hindi NewsUP NewsOne-Time Settlement scheme also applicable to water and sewer bills huge tax rebates offered in agra
बिजली के साथ पानी और सीवर पर भी ओटीएस लागू, इस जिले में टैक्स पर भारी छूट

बिजली के साथ पानी और सीवर पर भी ओटीएस लागू, इस जिले में टैक्स पर भारी छूट

संक्षेप:

जलकल विभाग की ओर से एक तरह से नए साल का तोहफा दिया गया है। गुरुवार से पानी और सीवर के बिल में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत नगर निगम सीमा में रहने वाले जलकल उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा।

Jan 01, 2026 01:03 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में इस समय बिजली विभाग की ओटीएस यानी एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। इसमें बकाया बिल के ब्याज पर पूरी तरह छूट मिल रही है। पहली बार बिल की राशि पर भी 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इस बीच आगरा के लोगों को बिजली के साथ पानी और सीवर के बिल में भी इसी तरह छूट आज से लागू हो गई है। शहरवासियों को नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से एक तरह से नए साल का तोहफा दिया गया है। गुरुवार से पानी और सीवर के बिल में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत नगर निगम सीमा में रहने वाले जलकल उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। इससे बकाया बिलों का बोझ काफी कम होगा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पानी और सीवर के बिलों पर बढ़ते ब्याज के बोझ को कम करने के लिए नगर निगम के सदन ने ओटीएस लागू करने का प्रस्ताव पारित किया था। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि सदन के निर्णय के बाद सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। एक जनवरी 2026 से योजना को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। इससे उन उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिलेगा, जिनके बिलों में लंबे समय से ब्याज जुड़ता चला आ रहा है।

ये भी पढ़ें:अपने घर का सपना होगा पूरा, योगी सरकार इन शहरों में लांच करने जा रही आवासीय योजना

कैंप में भी होगा बिल भुगतान: महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि ओटीएस लागू होने के बाद सभी जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके।

हर क्षेत्र में हो रही मुनादी

ओटीएस के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में मुनादी शुरू कर दी गई है। मुनादी और अन्य माध्यमों से लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई भी उपभोक्ता लाभ से वंचित न रहे।

महाप्रबंधक स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

पानी और सीवर के बिलों में राहत देने के लिए लागू की गई ओटीएस की मॉनिटरिंग स्वयं जलकल विभाग के महाप्रबंधक कर रहे हैं। अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि कार्य में कहीं भी लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए।

समस्याओं के समाधान पर भी रहेगा ध्यान

महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाने वाले कैंपों में बिल भुगतान के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपभोक्ताओं की शिकायतें गंभीरता से सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।