Hindi NewsUP NewsOne rupee door-to-door garbage collection is transforming the image of gram panchayat
घर-घर एक रुपए में कलेक्शन से बदल रही ग्राम पंचायतों की तस्वीर, कई गांव हुए मालामाल

घर-घर एक रुपए में कलेक्शन से बदल रही ग्राम पंचायतों की तस्वीर, कई गांव हुए मालामाल

संक्षेप:

यूपी की राजधानी लखनऊ में घर-घर एक रुपए में कचरा कलेक्शन से ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदल रही है। आरआरसी में कचरे की छंटनी कर खाद बनाने और प्लास्टिक व लौह कचरे की बिक्री के जरिए हजारों रुपए की आमदनी हो रही है। कई गांव मालामाल हो गए हैं।

Dec 01, 2025 08:48 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक रुपए में घर-घर कचरा कलेक्शन से राजधानी लखनऊ के ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदल रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोहनलालगंज की एक दर्जन ग्राम पंचायतों में हर घर से कूड़ा कलेक्शन कर रिसोर्स रिकवरी सेंटर्स पर उसका निस्तारण किया जा रहा है। आरआरसी में कचरे की छंटनी कर खाद बनाने और प्लास्टिक व लौह कचरे की बिक्री के जरिए हजारों रुपए की आमदनी हो रही है। कई गांव मालामाल हो गए हैं। सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को जागरूक कर गांवों में स्वच्छता की व्यापक मुहिम चलाई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहरों की तर्ज पर सरकार के स्वच्छता अभियान में मोहनलालगंज के गांव भी पीछे नहीं हैं। मोहनलालगंज की नटौली सिसेंडी भद्दी सिर्स, विरसिंहपुर, उतरावां, पतौना व डलौना समेत एक दर्जन पंचायतें ई रिक्शा चलाकर प्रतिदिन एक रुपए में गांव के हर घर से कूड़ा कलेक्ट कर रही हैं। नटौली के ग्राम प्रधान सुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने बताया घरों से कलेक्ट किए हुए कूड़े को आरआरसी पर लाकर छंटनी की जाती है। फिर घास फूस छिलके सड़े गले फल सब्जी समेत अन्य डिस्पोजेबल वेस्ट से खाद बनाई जा रही है। जबकि प्लास्टिक शीशा, लोहा और पॉलीथीन कचरे को अलग कर कबाड़ में बिक्री की जा रही है। एडीओ पंचायत अशोक यादव ने बताया नटौली के 500 घरों में से लगभग आधे घरों के लोग प्रतिमाह यूजर चार्ज जमा कर रहे हैं। जबकि कचरे और खाद की बिक्री कर अब तक 50 हजार से अधिक की आमदनी भी हो चुकी है। इसी तरह सिसेंडी में भी 15 हजार की आमदनी की गई है। अन्य पंचायतों में भी लोगों को कचरा यहां वहां नही फेंकने और यूजर चार्ज जमा करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:पुलिस की नौकरी का इंतजार कर रहे युवकों के लिए गुड न्यूज, 25000 पद पर भर्ती जल्द
ये भी पढ़ें:यूपी के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया पुरानी पेंशन का लाभ

हाईटेक पंचायत भवन और सीसी कैमरे से लैस हो रहे गांव

राजधानी में हुलास खेड़ा, नटौली, कनकहा, सिसेंडी, समेसी, धनुवासांड, निगोहां समेत कई गांव में ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन ने पंचायत भवनों में जन सेवा केन्द्रों का निर्माण कराया है। जहां पंचायत सहायक की नियुक्ति कर इंटरनेट और कंप्यूटर सिस्टम की सुविधा दी गई है। जबकि नटौली हुलास खेड़ा और निगोहां समेत कुछ अन्य गांव में सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। जिनसे आपराधिक वारदातों में कमी आ रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |