एक कचौड़ी, 2 समोसा... Gen-Z के अंदाज में अखिलेश का भाजपा पर तंज

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेन-जी अंदाज में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक कचौड़ी दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा।” अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में जेन-जी और पीडीए मिलकर भाजपा का पत्ता साफ कर देंगे। बयान चर्चा में है।

Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेन-जी अंदाज में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में हाल ही में हुए वुमेन प्रोटेस्ट के दौरान लगाए गए नारों को नए अंदाज में पेश करते हुए कहा, “एक कचौड़ी दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा।” उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया। अखिलेश ने जेन-जी से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में जेन-जी और पीडीए मिलकर भाजपा का पत्ता साफ कर देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपने सुना होगा कि एक कचौड़ी, दो समोसा- बीजेपी पर नहीं भरोसा। सपा प्रमुख ने इस नारे के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके इस जेन-जी अंदाज को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि 51 हजार करेंगे

इससे पहले सपा अध्यक्ष ने बैठक में लोकतंत्र सेनानियों ने पुरानी यादें ताजा की और जरूरी सुझाव दिए। अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये प्रतिमाह की जाएगी और उनका इलाज मुफ्त होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मान दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि पीडीए पर जिस काल में अत्याचार होगा, वह आपातकाल होगा। उन्होंने दावा किया कि देश और प्रदेश सोशल इमरजेंसी के दौर से गुजर रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सच्चे साधुओं का भी अपमान हो रहा है।

कई नेता सपा से जीतकर भाजपा में गए- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए जो भी दल या नेता सपा के साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है। उन्होंने दावा किया कि कई दल और सपा के टिकट पर जीतकर भाजपा में गए नेता वापस आना चाहते हैं। उनके मुताबिक भाजपा में टिकट नहीं मिलने और गठबंधन में कम सीट मिलने से कई लोग परेशान हैं। आने वाले समय में जेन-जी और पीडीए भाजपा को हराएंगे। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की स्थिति पर सवाल उठाते हुए 74 गड्ढे होने का दावा किया। बिजली व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली बन नहीं रही तो सरकार देगी कहां से। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कॉरपोरेट सेक्टर में भी अपनी धमक बनाना चाहती है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsएक कचौड़ी, 2 समोसा... Gen-Z के अंदाज में अखिलेश का भाजपा पर तंज