एक जिला एक माफिया का खूब चल रहा काला कारोबार, कफ सिरप तस्करी पर बोले अखिलेश यादव

Dec 04, 2025 08:15 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के खासमखास कई लोग, कई अधिकारी भी इस मामले में शामिल बताए जाते हैं। यही नहीं, प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र से भी यह मामला जुड़ा है।, वहां 38 मुकदमें अब तक दर्ज हो चुके है।

एक जिला एक माफिया का खूब चल रहा काला कारोबार, कफ सिरप तस्करी पर बोले अखिलेश यादव

कफ सिरप तस्करी मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में एक जिला एक माफिया का काला कारोबार खूब चल रहा है। कोडीन युक्त कफ सिरफ के सिंडीकेट ने न केवल प्रदेश के विभिन्न जिलों, बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल से आगे नेपाल, बंगलादेश और दक्षिण अफ्रीका तक तस्करी का धंधा फैला रखा था। इस प्रतिबंधित नशीले सिरप ने तमाम मासूमों की जान ले ली।

अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के खासमखास कई लोग, कई अधिकारी भी इस मामले में शामिल बताए जाते हैं। यही नहीं, प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र से भी यह मामला जुड़ा है।, वहां 38 मुकदमें अब तक दर्ज हो चुके है। जहरीले कफ सिरप धंधे से जुड़े स्थानीय माफियाओं का नाम सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए और केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह की एक वर्ष पूर्व इसी कफ सिरप को पीने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी भारती सिंह ने शिकायत की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष के माफिया वहां कालाधंध कर रहे हैं। उन्होंने कई करोड़ रुपयो की काली कमाई की है। अपने पैसो की कमाई के आगे माफिया में कोई मानवीय संवेदना नहीं बची है। जीरो टॉलरेंस और बुलडोजर का कहीं अतापता नहीं है। प्रतिबंधित सिरप का धंधा पूर्वांचल में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़ में बड़ों की शह पर फलफूल रहा था। कोडीन सिरप कांड में अब ईडी की इंट्री से स्पष्ट है कि मामले में देश के दूसरे नंबर के कद्दावर सत्ताधारी की नजरें जमी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह चर्चा आम है कि वाराणसी के पड़ोसी जिले के बाहुबली को वह पसंद नहीं करते इसलिए उनका नाम आते ही केंद्रीय सत्ता के दूसरे सबसे ताकतवर नेता ने अपनी निगाहें जमा दी हैं। अभी तक की पड़ताल में जो बातें छनकर आ रही है, उसमे यह है कि बाहुबली के एक धंधे में कोडीन धंधे का सरगना शुभम उनके रिश्तेदारों के साथ सांझेदारी में था और 84 करोड़ रुपये लगाया है। उन्हें महंगी गाड़ियां गिफ्ट किया है। अगर जांच वाकई बिना तेरा मेरा किये सीबीआई के जरिये हुई तो कई व्हाइट कालर वालों के चेहरे काले पड़ जाएंगे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |