Hindi NewsUP NewsOn the demolition of the madrasa in Sambhal Barq said This is not good governance it is coercion by power
संभल में मदरसा ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, बर्क बोले- यह सुशासन नहीं, सत्ता की जोर-जबरदस्ती है

संभल में मदरसा ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, बर्क बोले- यह सुशासन नहीं, सत्ता की जोर-जबरदस्ती है

संक्षेप:

संभल में दो दिन पूर्व मदरसे पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस मामले में सरकार और प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ने कहा कि बुलडोजर न्याय सुशासन नहीं बल्कि सत्ता की जोर-जबरदस्ती का खुला प्रदर्शन है।

Jan 07, 2026 06:15 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, संभल
share Share
Follow Us on

यूपी के संभल के गांव राय बुजुर्ग में दो दिन पूर्व मदरसे पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस मामले में सरकार और प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि कानून के नाम पर 'बुलडोजर न्याय' सुशासन नहीं बल्कि सत्ता की जोर-जबरदस्ती का खुला प्रदर्शन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सांसद ने प्रशासन की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संभल में जो हुआ वह सामान्य सरकारी कार्रवाई नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मस्जिद को लेकर भ्रम फैलाया गया और फिर बुलडोजर चलाकर मदरसा जमींदोज कर दिया गया। बर्क ने कहा, कहीं दो मस्जिदें, कहीं एक मदरसा... हर जगह सिर्फ गरीब और कमजोर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। बर्क ने सवाल उठाया कि क्या बिना किसी बातचीत और बिना इंसानियत दिखाए सिर्फ बुलडोजर के जरिए ही इंसाफ होगा? उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन के नाम पर लोगों को बेघर करना और धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करना 'डर का शासन' है। संविधान की सर्वोच्चता का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि संविधान किसी भी बुलडोजर से ऊपर है और आस्था के साथ इस तरह का खिलवाड़ कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सड़क से संसद तक उठाई जाएगी आवाज

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने स्पष्ट किया कि इस जुल्म के खिलाफ वे खामोश नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस मामले में न केवल सवाल पूछेंगे, बल्कि पीड़ितों के हक में मजबूती से आवाज भी उठाएंगे। सांसद की इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:तड़के 5 बजे DM-SP ने घर-घर कराई चेकिंग, संभल में बिजली चोरी के 101 मामले दर्ज

बुलडोजर कार्रवाई जारी, दो और मकान ढहाए

उधर, जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। थाना असमोली क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग में तालाब की भूमि पर बने दो अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जबकि एक मकान स्वामी को कुछ दिन की मोहलत दी गई है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |