मतदान केंद्रों पर इस दिन बीएलओ पढ़कर सुनाएंगे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, आप भी चेक लें अपना नाम
18 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर बीएलओ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान आप भी उपस्थित रहकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

यूपी में छह जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची को 18 जनवरी 2026 (रविवार) को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा अपने मतदेय स्थलों पर पढ़कर सुनाया जाना है। इस दौरान आप भी उपस्थित रहकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि बूथ लेबिल एजेंट से कहें कि वे भी 18 जनवरी को बूथ पर उपस्थित रहकर नागरिकों को प्रपत्र भरवाने में सहयोग प्रदान करें।
एडीएम ने बताया कि जनपद के नागरिक ड्राफ्ट मतदाता सूची में विद्यमान किसी नाम पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने के लिए प्रारूप-7 तथा किसी प्रविष्टि, मतदाता फोटो पहचान पत्र में संशोधन, निवास परिवर्तन व दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु प्रारूप-8 (घोषण पत्र के साथ) में आवेदन कर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो गये हैं, वह फार्म-06 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। ऑनलाईन फार्म-06 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आम लोग भी सूची चेक कर लें
18 जनवरी 2026 को अपने नज़दीकी मतदेय स्थल पर जाकर 06 जनवरी, 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची को चेक कर लें, यदि किसी नागरिक का नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा किसी मतदाता का नाम किसी कारण से आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित होने से रह गया है, मतदान केन्द्रों पर बीएल.ओ., तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर घोषणा पत्र के साथ बीएलओ को प्राप्त करा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

