रिश्ते से इनकार पर रंजिश मान बैठा दानिश, आधी रात को खेला खूनी खेल, परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार से इनकार

लखीमपुर खीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर खीरी में बेटी से शादी से इनकार करने पर एक युवक ने लड़की के पिता को मौत के घाट उतार दिया। देर रात हुई हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

रिश्ते से इनकार पर रंजिश मान बैठा दानिश, आधी रात को खेला खूनी खेल, परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार से इनकार

Lakhimpur Kheri Murder: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में घर के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में मामला रंजिश का निकला है। बेटी संग रिश्ते से इनकार करने के बाद सलीम रंजिश मानने लगा। जिसके चलते सलीम ने आधी रात को खूनी खेल खेला। मृतक के पिता ने सलीम की बेटी के पूर्व मंगेतर दानिश पर हत्या करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। उधर शनिवार की शाम तक आरोपी के पकड़े न जाने से नाराज परिवार वालों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। शव घर के सामने रख दिया।

अलीगंज कोतवाली गोला क्षेत्र के ग्राम शिवपुर सांडा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद सलीम शुक्रवार देर रात घर में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता याकूब अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि दानिश पुत्र यूनुस निवासी हजरतपुर थाना फूलबेहड़ उनके बेटे मोहम्मद सलीम की तीसरे नंबर की बेटी जीनत से जबरन निकाह करना चाहता था। परिवार द्वारा इसका विरोध किए जाने और निकाह से इनकार करने पर वह रंजिश मानने लगा था। याकूब अली का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दानिश ने उनके बेटे मोहम्मद सलीम की हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हेयर कटिंग का काम करता था लड़की का पिता

बताया जाता है कि मोहम्मद सलीम अलीगंज तिकुनिया मार्ग पर हेयर कटिंग का काम करता था। शुक्रवार रात भोजन के बाद वह घर में सो रहे थे। देर रात उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और आरोपों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुर सांडा में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद अभियोग दर्ज कर लिया है।

दहेज की मांग की वजह से नहीं हुई थी शादी

कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि मृतक सलीम के पिता याकूब का आरोप है कि उसने अपनी पोती की शादी कई साल पहले आरोपी दानिश के साथ की थी लेकिन दहेज की मांग ज्यादा होने के कारण मजबूरन शादी तोड़नी पड़ी थी। उसके बावजूद भी दानिश घर के संपर्क में रहा। आरोपी दो दिन पहले लड़की से मिलने रुड़की गया हुआ था। जहां उसने शादी न करने की बात पर पिता की हत्या करने की बात भी कही थी।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार

गोला क्षेत्र के ग्राम शिवपुर सांडा में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को घर के दरवाजे पर रख दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों का कहना था कि जब तक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विनय तिवारी भी गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने बुझाने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे और अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।