Hindi NewsUP NewsNurses to be deployed in their home districts, Deputy CM Brajesh Pathak announces
गृह जनपद में होगी नर्सों की तैनाती, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की घोषणा

गृह जनपद में होगी नर्सों की तैनाती, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की घोषणा

संक्षेप:

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने घोषणा की है कि नर्सों की तैनाती गृह जनपद में होगी। इसका प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह से मांगा है। ताकि इस पर फैसला लिया जा सके।

Nov 08, 2025 05:01 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के लखनऊ में आयोजित राजकीय नर्सेस संघ के 18वें अधिवेशन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नर्सों को कई सौगातें देने की घोषणा की। चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति स्वास्थ्य महकमे की नर्सों को भी गृह जनपद में तैनाती देने का वादा किया। इसका प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह से मांगा है। उन्होंने कहाकि जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजे ताकि उस पर नियमानुसार फैसला लिया जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को गांधी भवन में राजकीय नर्सेस संघ का 18 वां अधिवेशन मना। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहाकि नर्सिंग संवर्ग लंबे समय से गृह जनपद में तैनाती की मांग कर रहा है। उनकी मांग जायज है। नर्सों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें गृह जनपद में तैनाती की जा सकेगी। इससे नर्सें को काम करने में आसानी होगी। काम की गुणवत्ता में और भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व महानिदेशालय व अस्पतालों में रिक्त उच्च पदों को पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसके अलावा एसपी व अन्य भत्तों का लाभ दिलाने का प्रयास सरकार करेगी।

कड़ी मेहनत से दूसरों का घर कर रही रोशन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्स कड़ी मेहनत करती हैं। ताकि दूसरों के घरों को रोशन किया जा सके। उन्होंने कहाकि मरीजों की जिंदगी बचाने में डॉक्टरों की तरह नर्स अहम भूमिका अदा कर रही हैं। नर्स डॉक्टर से ज्यादा मरीज के पास रहकर सेवा करती हैं। डॉक्टरों के निर्देशों को पालन कर मरीजों की सेवा करती हैं। उन्हें दवा देने से लेकर ड्रेसिंग तक करती हैं। आईसीयू-वेंटिलेटर के मरीजों की सेवा में नर्सें 24 घंटे जुटी रहती हैं। आपकी मेहनत से ही विभाग आगे बढ़ रहा है।

नर्सिंग सेवा का पेशा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग सेवा का पेशा है। लिहाजा मरीजों की पूरी शिद्दत से सेवा करें। उनकी पीड़ा को दूर करें। मरीजों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मरीज आपकी सेवा से ही ठीक होते हैं। मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें। अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने कहाकि तनख्वाह भरण पोषण के लिए है। इसे और बेहतर करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। यदि आपको अपने संस्थान या उच्च अधिकारियों से कोई समस्या है तो हमारे पास आ सकते हैं। समस्याओं का समाधान होगा।

ये भी पढ़ें:फ्री राशन वितरण की आ गई डेट, नवंबर महीने में इस तरीख तक मिलेगा गेहूं और चावल
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव टल सकते हैं, प्रशासनिक स्तर पर अटकलें तेज, जानें वजह
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |