Hindi NewsUP NewsNow you can get your house plan approved yourself; a big gift from the Yogi government on the new year
अपने घर का नक्शा खुद पास कर सकेंगे, नए साल पर योगी सरकार की बड़ी सौगात

अपने घर का नक्शा खुद पास कर सकेंगे, नए साल पर योगी सरकार की बड़ी सौगात

संक्षेप:

फास्टपास प्रणाली के अंतर्गत 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के आवासीय और 30 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक (कमर्शियल) भवनों का मानचित्र सम्पत्ति के स्वामी खुद पास कर सकेंगे।

Jan 01, 2026 08:37 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी की योगी सरकार ने नए साल पर लोगों को बड़ी राहत दी है। लोगों को अपने घर का नक्शा पास कराने के लिए अब विकास प्राधिकरण के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।नए सॉफ्टवेयर के जरिए भूखण्ड स्वामी अपने मकान व दुकान का नक्शा स्वयं पास कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और चंद मिनटों में मानचित्र स्वीकृत हो जाएगा। इस नई व्यवस्था से शहर में अपना मकान व दुकान बनाने जा रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ में एलडीए ने नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट ट्रैक सिस्टम फास्टपास लागू कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि फास्टपास प्रणाली के अंतर्गत 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के आवासीय और 30 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक (कमर्शियल) भवनों का मानचित्र सम्पत्ति के स्वामी खुद पास कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को map.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल, पारदर्शी और सरल रखी गयी है।

ये भी पढ़ें:अपने घर का सपना होगा पूरा, योगी सरकार इन शहरों में लांच करने जा रही आवासीय योजना

मोबाइल नंबर से करना होगा रजिस्ट्रेशन

उपाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन की शुरुआत पोर्टल पर नाम व मोबाइल नंबर रजिस्टर करने से होगी। इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर आवेदक अपना मानचित्र अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर ही गणना के अनुसार देय शुल्कों के भुगतान की सुविधा होगी।

भू-स्वामी प्रमाणित करेंगे विवरण

मानचित्र पास कराने के दौरान यह अनिवार्य होगा कि भूखण्ड का लैंड यूज मास्टर प्लान के अनुरूप हो। इसके साथ ही आवेदन में भूखण्ड की सटीक लोकेशन, आसपास की सड़कों की लंबाई और चौड़ाई, प्रस्तावित भवन की ऊंचाई, कवर्ड एरिया, फ्रंट, साइड और रियर सेटबैक, प्रवेश और निकास द्वार व पार्किंग का पूरा विवरण देना होगा। पोर्टल पर मानचित्र के साथ पूरा विवरण देते ही चंद ही मिनटों में नक्शा स्वीकृत हो जाएगा और आवेदक को स्वतः प्रमाणित मानचित्र व सर्टीफिकेट मिल जाएगा।