काम की बात: रैपिड रेल में बार-बार टिकट लेने की झंझट खत्म, अब ट्रिप पास की मिलेगी सुविधा

मुख्य संवाददाता, मेरठ
Follow us on Google News
share

दिल्ली-मेरठ के बीच नमो भारत, मेरठ मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, एनसीआरटीसी ने ट्रिप पास की नई सुविधा शुरू की है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा आसान हो जाएगी।

Namo Bharat Rapid Rail
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल में अब पास सुविधा मिलेगी

UP News: दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत, मेरठ मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, एनसीआरटीसी ने ट्रिप पास की नई सुविधा शुरू की है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा आसान हो जाएगी। हालांकि लायल्टी प्वाइंट्स के अतिरिक्त यात्रियों को कोई अन्य वित्तीय लाभ नहीं होगा।

एनसीआरटीसी के अनुसार नियमित यात्रियों को अब हर बार टिकट खरीदने या बार-बार एनसीएमसी कार्ड रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार एक साथ कई यात्राओं के लिए ट्रिप पास ले सकते हैं अर्थात एक ट्रिप से लेकर 40 ट्रिप तक का रिचार्ज कार्ड में करा सकते हैं। अभी तक एनसीएमसी कार्ड में अधिकतम 2000 रुपये का ही रिचार्ज होता था। अब 40 ट्रिप तक रिचार्ज कराकर आराम से यात्रा कर सकते हैं। स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों कोचों के लिए एक से 40 ट्रिप तक के ये पास उपलब्ध कराये गये हैं। इनकी वैधता 15 से 90 दिनों तक होगी। सराय काले खां से मोदीपुरम का किराया स्टैंडर्ड कोच में 210 और प्रीमियम में 250 है। वहीं एनसीएमसी कार्ड से यात्रा करने पर 10% की छूट लॉयल्टी पॉइंट्स के माध्यम से ही मिलेगी।

इस तरह होगी ट्रिप पास से यात्रा

एनसीआरटीसी के अनुसार ट्रिप पास को उन यात्रियों के लिए बनाया गया है जो नियमित रूप से एक तय स्टेशन से दूसरे तय स्टेशन के बीच सफर करते हैं। एनसीएमसी कार्ड पर ट्रिप पास लोड होने के बाद संबंधित स्टेशनों के बीच यात्रा करने पर पास से एक ट्रिप अपने आप कट जाती है। उदाहरण के लिए, सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाला यात्री अपनी जरूरत के अनुसार पहले से कई ट्रिप खरीद सकता है और उनका इस्तेमाल अपनी यात्राओं के लिए कर सकता है। इस पास का एक दिन में कई बार प्रयोग भी किया जा सकता है, बशर्ते यात्रा उन्हीं स्टेशनों के बीच हो, जिनके लिए पास खरीदा गया है।

रैपिड रेल में एमएसटी पास की मांग

उधर, दैनिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में मेरठ से सराय काले खां स्टेशन तक एमएसटी पास के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजा है। यात्रियों का कहना है कि नमो भारत में 24 घंटे की सेवाएं प्रदान की जाए जो अभी तक रात 10 बजे तक ही है। मेरठ से पहली नमो भारत सुबह 6 बजे चलती है। किराया दोनों तरफ से 420 रुपये है जो बहुत ज्यादा है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, UP MLC Election Result Live, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsरैपिड रेल में बार-बार टिकट लेने की झंझट खत्म, अब ट्रिप पास की मिलेगी सुविधा