अब कागज पर भाजपाई बने सपा के तीन विधायक, स्मृति ईरानी और पंकज चौधरी ने दी सदस्यता

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में एक नई हलचल हुूई है। बुधवार को सपा के तीन बागी विधायकों राकेश सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली। स्मृति ईरानी और पंकज चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दी। इस मौके पर मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

sp mla rakesh singh abhay singh vinod chaturvedi become bjp member
सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक बुधवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। यानी वे कागज पर भी भाजपाई बन गए। भाजपा ज्वाइन करने वाले विधायकों में अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चर्तुवेदी शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण के इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य और मंत्री दारा सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बुधवार को अमेठी के गौरीगंज में विधायक राकेश प्रताप सिंह आवास मंगलम के सामने केसरिया रंग में रंगे मैदान में यूपी की सियासत की यह नई कहानी लिखी गई। गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा में शामिल होने पर एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और मुझसे अनुरोध किया कि भाजपा की सदस्यता लीजिए। उन लोगों ने मुझसे कहा कि वे मेरे साथ हैं। 98% लोग जो अपना बूथ जिताते या हराते थे, वे समाजवादी पार्टी का परित्याग करेंगे और भाजपा की सदस्यता लेंगे।

विधायक राकेश सिंह ने आगे कहा कि विधायक विनोद चतुर्वेदी, अभय सिंह और मैं स्वयं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। हमारे साथ ऐसे करीब 1000 लोग जो जनप्रतिनिधि या पूर्व जनप्रतिनिधि हैं वो शामिल होंगे। लगभग 1 दर्जन विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे। विधायकों के भाजपा की सदस्यता लेने के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

तीन बार सपा के टिकट पर चुने गए थे राकेश, ऐसे बढ़ीं दूरियां

तीन बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह की पार्टी से दूरियां पिछले तीन सालों में लगातार बढ़ती गईं। स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस और अन्य धार्मिक विषयों पर की गई टिप्पणियों के विरोध में राकेश प्रताप सिंह ने एक कथा मंच से अपनी बात रखी थी। इसके बाद सपा नेतृत्व के साथ उनकी तल्खियां बढ़ती गईं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गठबंधन की राजनीतिक दिशा से अलग हटकर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार किया था। चुनाव से पहले ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भाजपा में शामिल हो गए थे।

सपा ने किया था निष्कासित

राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज से अयोध्या स्थित राम मंदिर तक पदयात्रा भी निकाली थी। इन घटनाक्रमों के बीच पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। राकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि वह राष्ट्र और राम के लिए भाजपा का साथ दे रहे हैं। उनके साथ अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअब कागज पर भाजपाई बने सपा के तीन विधायक, स्मृति और पंकज चौधरी ने दी सदस्यता