Hindi NewsUP NewsNow government taking life PDA Akhilesh Yadav has surrounded UP government after death BSP leader
सत्ताधारियों ने अब पीडीए की जान भी लेनी शुरू कर दी है, अखिलेश ने देशवासियों ने नाम लिखा लंबा संदेश

सत्ताधारियों ने अब पीडीए की जान भी लेनी शुरू कर दी है, अखिलेश ने देशवासियों ने नाम लिखा लंबा संदेश

संक्षेप: अखिलेश यादव ने एक संदेश में कहा कि पीडीए की मौत होना जिनके लिए 'छुटपुट घटना' हो उनके राज में शासन-प्रशासन से कोई उम्मीद करना बेकार है। इसीलिए अगर उत्पीड़न और अत्याचार से बचना है तो अपनी सरकार बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। 

Thu, 6 Nov 2025 07:06 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान गई हुई बसपा नेता की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताया और यूपी सरकार घेरा। इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लंबी-चौड़ी पोस्ट भी डाली। उन्होंने लिखा, अब तो सत्ताधारियों ने पीडीए की जान भी लेनी शुरू कर दी है। अखिलेश यादव ने एक संदेश में कहा कि पीडीए की मौत होना जिनके लिए 'छुटपुट घटना' हो उनके राज में शासन-प्रशासन से कोई उम्मीद करना बेकार है। इसीलिए अगर उत्पीड़न और अत्याचार से बचना है तो अपनी सरकार बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हमें अपना वोट बचाना है और इकट्ठे होकर डालना है क्योंकि एकजुटता ही हमारी ढाल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होने कहा हमें पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करना है। पीडीए पंचायत से सबको जोड़ना है। हर गांव, पुरवा, मजरा, टोला; हर गली, नुक्कड़, बस्ती और घर-द्वार-दरवाज़े और दिल तक पीडीए की एकता का ये संदेश पहुंचाना है कि जब पीडीए की सरकार बनेगी तभी हमारा मान, सम्मान, संविधान और वोट का अधिकार बचेगा, तभी राशन, पेंशन और खेत-ज़मीन के काग़ज़ से नाम नहीं कटेगा। पीडीए सरकार आयेगी ⁠तभी आरक्षण बचेगा और नौकरी का लाभ मिलेगा। ⁠सबको काम-कारोबार और रोज़गार के लिए बराबर मौका मिलेगा। सपा प्रमुख ने कहा कि पीडीए की सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी-काम-रोज़गार मिलेगा।

नई सीख, हुनर और अपने काम स्टार्टअप के लिए पूरा सहयोग मिलेगा। ⁠युवाओं के लिए पुरानी पूर्णकालिक भर्ती फिर से निकलेगी। अग्निवीर योजना समाप्त होगी और सैन्यकर्मी सैनिक का सम्मान आजीवन पाएंगे। छोटे दुकानदार अपना काम चला-बढ़ा पाएंगे। ⁠फिर से निवेश के लिए लोग आएंगे और साथ में रोज़गार देने वाले उद्योग-मिल-कारखाने चल पाएंगे। पेशेवर और मेहनतकश के हाथ में भी दो पैसे बच पाएंगे। ⁠बुजुर्ग और सभी अपनी बचत का सही ब्याज पाएंगे। सभी बीमार बड़े-बूढ़े, जच्चा-बच्चा मुफ़्त इलाज, दवाई और एक्सरे और अन्य जांच करवा पाएंगे। ⁠

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |