यूपी में तीन नहीं 10 लाख सेंट्रल फोर्स आएगी, 2027 के चुनाव से पहले भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, सपा सरकार बनी तो महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा रिवर फ्रंट पर भव्य मूर्ति चेक के साथ सोने के भाले के साथ लगेगी। 

यूपी में तीन नहीं 10 लाख सेंट्रल फोर्स आएगी, 2027 के चुनाव से पहले भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश

Akhilesh Yadav: बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा पर हमलावर हुई समाजवादी पार्टी ने अब यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर जोरदार प्रहार किया। बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर अखिलेश यादव ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं। उन्होंने कहा, साल लगे या सदी ईवीएम हटाकर रहेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव में केंद्रीय बलों की संभावित तैनाती पर उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में जो केंद्रीय बल आएंगे, वे उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत से होंगे। यूपी में तीन नहीं 10 लाख सेंट्रल फोर्स आएगी। बंगाल चुनाव में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग वहां भेजे गए थे। पहली बार केंद्रीय बलों को चुनाव के बाद 15 दिन की छुट्टी दी गई है। इस दौरान अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कई घोषणाएं भी कीं।

अखिलेश यादव ने कहा, सपा सरकार बनी तो महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा रिवर फ्रंट पर भव्य मूर्ति चेक के साथ सोने के भाले के साथ लगेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव बोले, डबल इंजन की सरकार में कोई बिजली का प्लांट नहीं लगाया गया। केंद्र ने आज तक यूपी का बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। जेवर एयरपोर्ट को बेंचने के लिए चालू किया गया है। उन्होंने कहा एक आईएएस पर आरोप लगाकर उसे छोड़ दिया गया।

Voice of UP

2027 में क्षत्रियों को भी टिकट देगी सपा

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया ये जमाना अलग है सचेत रहें। कार्यकर्ता गुस्सा और जोश में किसी के कार्यालय न जाएं। पार्टी स्तर पर तय हो तब ही कुछ करें। अखिलेश ने आगे कहा, हमने कभी भी भेदभाव नहीं किया। हम सबक मिलकर सपा की सरकार बनाएंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा क्षत्रियों को टिकट भी देगी और सम्मान भी देगी। किसानों को सपा सरकार में सर्किल रेट बढ़ाकर बाजार भाव से मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान अखिलेश यादव ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात को भी दोहराया। उन्होंने कहा, हमारी सरकार में गरीबों का इलाज फ्री होगा। केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई होगी। कैंसर का इलाज अटल इंस्टीट्यूट में फ्री कराया जाएगा।

इंग्लैंड में बैलेट से वोट पड़ सकता है तो यहां क्यों नहीं

अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा इंग्लैंड में बैलेट से वोट पड़ सकता है तो यहां क्यों नहीं। ईवीएम से हराया है फिर ईवीएम से हराकर बैलेट हटाएंगे। हम भाजपा नहीं जनता ने जिताया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अखिलेश बोले, यूपी में अपराधों को लेकर जो आंकड़े आ रहे हैं वह सरकार के आंकड़े हैं। यूपी महिला अपराध में नंबर वन है।अखिलेश यादव ने कहा, अभी यूपी में ईडी आने वाली है। 2022 से पहले चुनाव में कानपुर में ईडी ने छापा मारा था। छापे में जो 250 करोड़ रुपये निकला था वह भाजपा वालों का था। उन्होंने कहा, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन मजबूती से लड़ेगा। 2019 में जिन्होंने वोट डाला था उनका नाम 2022 में गायब कर दिया। इसी काम के लिए एसआईआर कराया। बंगाल में यही किया गया और वोट डालने नहीं दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।