Hindi NewsUP Newsnoose was tied around his neck and hands were tied behind back body murdered youth was thrown into water-filled ditch
गले में कसा था फंदा, पीछे बंधे थे दोनों हाथ; पानी भरी खाई में फेंका युवक की हत्या कर शव

गले में कसा था फंदा, पीछे बंधे थे दोनों हाथ; पानी भरी खाई में फेंका युवक की हत्या कर शव

संक्षेप:

बरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब भरी खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आई।

Mon, 6 Oct 2025 02:56 PMDinesh Rathour बरेली, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के बरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब भरी खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आई। घटना विशारतगंज इलाके की है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आंवला-अलीगंज रोड किनारे एक खाई है, जिसमें पानी भरा हुआ है। सोमवार को कुछ उधर से निकल रहे थे, तभी उन्हें पानी में कुछ पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को खाई में शव होने की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी भरी खाई से बाहर निकलवा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शव को देखने से साफ लग रहा था उसकी हत्या करके फेंका गया है। मृतक के गले में कपड़े का फंदा कसकर बांधा गया था, जबकि दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे मिले। युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की पड़ताल शुरू कर दी है ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या का राज़ खोला जाएगा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |