लव मैरिज करने वाले नवदंपति का मिला शव, पत्नी का गला रेतने के बाद पति के आत्महत्या करने की आशंका

Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में रविवार रात प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर के कमरे में फर्श पर लहूलुहान पड़ी पत्नी का गला रेता हुआ था, जबकि पति का शव बेड पर मिला। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली।

लव मैरिज करने वाले नवदंपति का मिला शव, पत्नी का गला रेतने के बाद पति के आत्महत्या करने की आशंका

यूपी के कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तरयासुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में रविवार रात प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर के कमरे में फर्श पर लहूलुहान पड़ी पत्नी का गला रेता हुआ था, जबकि पति का शव बेड पर मिला। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली और उसके परिजन युवक का शव नीचे उतारकर फरार हो गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम तरयासुजान के बढ़ई टोला निवासी अरुण शर्मा ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरई टोला की रहने वाली दूसरी बिरादरी की नेहा से कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। रविवार को घर में ही दोनों के शव मिले। नेहा के गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान थे। साथ ही हाथ की नश कटने से फर्श पर खून बिखरा हुआ था। वहीं बताया जा रहा है कि अरुण शर्मा का शव बेड पर पड़ा था। नवदंपति की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रधान की सूचना पर एडिशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच की। बताया गया कि युवक की सौतेली मां की तरफ से तहरीर दी जा रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Voice of UP

ढाई माह पूर्व किया था प्रेम विवाह

नवदंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ढाई माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासिनी नेहा नेे अरुण से पिछले नवंबर महीने में प्रेम विवाह किया था। इसके पूर्व नेहा के परिजन नाबालिग किशोरी को भगाने का केस दर्ज कराया था। बाद में पीड़िता के बालिग होने और कोर्ट में बयान देने के बाद मामले पहले से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इसके बाद दोनों में कोर्ट मैरिज की थी।

घटना के बाद प्रधान की सूचना पर आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि युवक की सौतेली मां की तरफ से तहरीर दी जा रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अरुण की सौतेली मां मंजू देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि नवंबर महीने में शादी करके दोनों पति-पत्नी घर पर रह रहे थे। रात 7 बजे दोनों में विवाद हुआ था, कुछ देर बाद रात 8:30 बजे छत पर पहुंची तो पता चला कमरे से आवाज नहीं आ रही थी। पति ने फाटक तोड़कर प्रवेश किया तो देखा कि नेहा का गला कटा हुआ था वह जमीन पर मृत अवस्था में थी तथा अरुण फंदे से लटक रहा था। उसे नीचे उतारा गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।