यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट, कल से चलेगा विशेष अभियान, बूथों पर जाएंगे डीएम
वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट है। कल से यूपी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाएंगे। इसको लेकर डीएम और ईआरओ बूथों पर निरीक्षण भी करेंगे।

यूपी की मतदाता सूची में नाम शामिल, संशोधन कराने और मृत व स्थानांतरित लोगों के नाम कटवाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6 भरे जाएंगे। सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम व फोटो इत्यादि में संशोधन कराने के लिए फॉर्म-8 भरे जाएंगे। सभी बूथों पर डीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। सभी राजनीतिक दलों की ओर से बनाए गए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी मतदाता सूची में लोगों का नाम जुड़वाने में मदद करेंगे।
विशेष अभियान में बीते 6 जनवरी को जारी की गई 12.55 करोड़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची भी लोगों को दिखाई जाएगी। वह यह देख सकेंगे कि सूची में उनका नाम है या नहीं। अगर नाम नहीं है तो वह तत्काल फॉर्म-6 भरेंगे। प्रदेश में 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6 भर सकेंगे। मतदाता बनने को ईसीआई नेट मोबाइल ऐप व पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भी भरा जा सकता है। यह चौथा विशेष अभियान है, जो रविवार को चलाया जाएगा। पहले 11 जनवरी, 18 जनवरी व 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया गया था।
इलाहाबाद में सर्वाधिक 33 हजार बने नए वोटर
मतदाता सूची से 11 लाख 56 हजार वोटर कम हुए तो अब तक दो लाख 23 हजार 283 ने नए वोटर बनने के लिए आवेदन भी कर दिया है। फॉर्म स्वीकार होने के बाद सभी का नाम इस बार प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा। आलेख्य प्रकाशन के बाद जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो सर्वाधिक 32 हजार 692 नए आवेदन इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा में प्राप्त हुए हैं। जो लोग नए वोटर नहीं बन सके हैं और उम्र 18 वर्ष हो चुकी है या फिर एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को 18 वर्ष के होने वाली है वो रविवार को अपने बूथ पर जाकर नए वोटर बनने के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सुलतानपुर में 15 अप्रैल को होगा पंचायत वोटर लिस्ट का प्रकाशन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण के लिए कार्यवाही की समय सारणी में बदलाव किया है। जिसके तहत जमा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही 16 मार्च तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रों पर पर वार्डों की मैपिंग व मतदाता सूची की डाउनलोडिंग फोटो प्रतियां कराने आदि की कार्रवाई 13 अप्रैल तक होगी। जनसामान्य के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को होगी। पहले 28 मार्च को प्रकाशन की तिथि निर्धारित थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से आदेश जारी किया गया है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


