नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट, यूपी पर्यटन के पांच खास टूर पैकेज

लखनऊ, विशेष संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी में नीब करोरी बाबा के नाम से नया आध्यात्मिक सर्किट बनाया गया है। महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन ने इसके लिए खास टूर पैकेज का भी ऐलान किया है।

Neeb Karori Baba
नीब करौरी बाबा के नाम से यूपी टूरिज्म ने पांच पैकेज का ऐलान किया है (फाइल फोटो)

संत नीब करोरी बाबा के 'महासमाधि दिवस' पर पर्यटन विभाग ने उनकी आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बाबा के जीवन और विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़कर आध्यात्मिक पर्यटन का नया सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 'बाबा नीब करोरी' के पांच विशेष टूर पैकेज भी शुरू किए हैं। फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में 12.93 करोड़ पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि बाबा की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े प्रमुख स्थलों को अब ‘नीब करोरी बाबा सर्किट’ के रूप में जोड़ा जा रहा है। इस सर्किट में वृंदावन स्थित समाधि मंदिर शामिल है, जहां वर्ष 1973 में बाबा ने महासमाधि ली थी। इसके साथ फिरोजाबाद का अकबरपुर गांव, फर्रुखाबाद का नीब करोरी बाबा आश्रम धाम मंदिर और लखनऊ का प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर भी सर्किट का हिस्सा हैं। मान्यता है कि फर्रुखाबाद स्थित आश्रम में बाबा ने भूमिगत गुफा में करीब 12 वर्ष साधना की थी। इस तरह जन्मस्थली से लेकर समाधि स्थल तक बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को एक ही पर्यटन मार्ग में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली-लखनऊ से होगा पैकेजों का संचालन

महासमाधि दिवस को खास बनाते हुए यूपीएसटीडीसी ने ‘बाबा नीब करोरी’ के पांच विशेष टूर पैकेज शुरू किए हैं। जिसमें 5 दिन, 3 दिन और 2 दिन की यात्राएं शामिल हैं। पर्यटकों की मांग के आधार पर इन पैकेजों का संचालन दिल्ली और लखनऊ से किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा को आसान बनाना है। टूर पैकेज की जानकारी के लिए पर्यटक +91 91490 99890 पर संपर्क कर सकते हैं या यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट upstdc.co.in पर जानकारी ले सकते हैं।

दिल्ली मथुरा दिल्ली तीन दिन दो रात का पैकेज

दिल्ली मथुरा दिल्ली तीन दिन और दो रात का पैकेज है। इसमें दिल्ली, मथुरा, वृंदावन, बटेश्वर, फिरोजाबाद, अगरा और वापस दिल्ली लाया जाएगा। बगैर आगरा और बटेश्वर वाला यही पैकेज दो दिन और एक रात का है। एक पैकेज बिना आगरा वाला भी दो दिन और एक रात का है।

पांच दिन चार रात का पैकेज लखनऊ से शुरू होगा। इसमें लखनऊ फर्रुखाबाद, मैनपुरी, सिरसागंज, बटेश्वर, रापड़ी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, वृंदावन और वापसी लखनऊ में ही होगी। लखनऊ से ही एक तीन दिन और दो रात का भी पैकेज है। इसमें लखनऊ, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मथुरा, वृंदावन और वापस लखनऊ शामिल है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट, यूपी पर्यटन के 5 टूर पैकेज