Hindi NewsUP NewsNew buses will run on 18 routes during Diwali, ensuring comfortable travel for passengers.
दीवाली में 18 रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें, यात्रियों का सफर आरामदायक होगा

दीवाली में 18 रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें, यात्रियों का सफर आरामदायक होगा

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश रोडवेज त्योहारों पर दूसरे राज्यों या फिर लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधाजनक सफर मुहैया कराएगा। त्योहारों पर दूसरे राज्यों या फिर लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधाजनक सफर मुहैया

Sep 22, 2025 07:34 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश रोडवेज प्रबंधन ने अबकी बार त्योहारों पर दूसरे राज्यों या फिर लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधाजनक सफर मुहैया कराने का ऐलान किया है। इसके लिए दीवाली पर 200 टू बाई टू बीएस-6 मॉडल की बसें शामिल करने का फैसला किया है। ये बसें कानपुर या फिर कानपुर होकर दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड को चलेंगी। अफसरों का दावा है कि आठ अक्तूबर तक ये बसें प्रदेश के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इन बसों का संचालन कानपुर के 18 रूटों पर होगा। इससे यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोडवेज अफसरों ने बताया कि अभी बेड़े में शामिल बीएस-4 बसों में एक तरफ तीन तो दूसरी तरफ दो यात्रियों वाली सीटें लगी होती है। इस वजह से बैठने में असुविधा होती थी पर टू बाई टू सीट वाली बसों के होने से एक तो खाली स्पेस अधिक होगा तो आवाजाही में दिक्कत न होगी। अब बेठने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:सीएमएस बोले-नौकरी छोड़ घर पर रोटी बनाओ, महिला कर्मचारी ने डीएम से की शिकायत

प्रदेश रोडवेज पीआरओ अमर ने बताया कि कानपुर सहित प्रदेश रोडवेज के बेड़े में 200 नई बसें बीएस-6 मॉडल की शामिल होने जा रही हैं। ये बसें आरामदेह सफर मुहैया कराएंगी। इन बसों का संचालन कानपुर से लंबी दूरी या फिर दूसरे राज्यों के लिए किया जाएगा।

बीएस-6 मॉडल में कई खूबियां :

टू बाई टू की सभी बसें बीएस-6 मॉडल की है। इसमें दो ईधन टैंक लगते हैं। एक में डीजल तो दूसरे में डीजल एग्जास्ट फ्लूड भरा होता है। इसके पाइप से निकलने वाला ईधन सीधे बस के साइलेंसर पर फव्वारा छोड़ता है। इस वजह से प्रदूषण कम होता है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |