होली पर इस बार NER की बड़ी तैयारी, रिकॉर्ड 62 स्पेशल ट्रेनों के साथ फेरे बढ़ाने का भी इंतजाम

Ajay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

बिहार के प्रमुख स्टेशनों से भी होली स्पेशल का संचलन शुरू होगा। NER के CPRO पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, काठगोदाम, छपरा स्टेशनों से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता सहित देश के विभिन्न नगरों के लिए यात्री होली स्पेशल की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

होली पर इस बार NER की बड़ी तैयारी, रिकॉर्ड 62 स्पेशल ट्रेनों के साथ फेरे बढ़ाने का भी इंतजाम

आगामी होली पर्व को देखते हुए एनईआर ने तैयारी तेज कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार एनईआर के गोरखपुर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों से एक मार्च से 22 मार्च तक 62 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बीच अगर डिमांड बढ़ती है, तो फेरों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इसमें गोरखपुर से सर्वाधिक एक दर्जन ट्रेनें दिल्ली और अमृतसर के लिए चलेंगी।

इसके साथ ही बिहार के प्रमुख स्टेशनों से भी होली स्पेशल का संचलन शुरू होगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, काठगोदाम, छपरा स्टेशनों से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता सहित देश के विभिन्न नगरों के लिए यात्री होली स्पेशल की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। उधर, यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए 25 फरवरी से जंक्शन पर पैसेंजर होल्डिंग एरिया सक्रिय कर दिया जाएगा।

Voice of UP

किसी भी रूटीन ट्रेन में जगह नहीं, कई में नो-रूम

होली पर्व यूं तो चार मार्च को है लेकिन उसके पहले दिल्ली-मुम्बई से आने वाली और होली के बाद यहां से जाने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह से पैक हैं। कुछ ट्रेनों में तो नो-रूम की स्थिति है। 25 फरवरी से लेकर दो मार्च तक गोरखपुर आने के लिए किसी भी ट्रेन में सीट नहीं है। जबकि होली के बाद पांच मार्च से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए 15 मार्च तक ट्रेनें पैक हैं।

दिल्ली-मुम्बई से आने वाली इन ट्रेनों में जगह नहीं

बठिंडा से गोरखपुर-गोरखधाम सुपरफास्ट-सभी श्रेणी

नई दिल्ली-गोरखपुर-दरभंगा संपर्क क्रांति सुपरफास्ट-सभी श्रेणी

नई दिल्ली-गोरखपुर-ललित ग्राम वैशाली एक्सप्रेस-सभी श्रेणी

एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस-सभी श्रेणी

(24 फरवरी से 2 मार्च तक की स्थिति)

गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ये ट्रेनें फुल

बठिंडा से गोरखपुर-गोरखधाम सुपरफास्ट-सभी श्रेणी

नई दिल्ली-गोरखपुर-दरभंगा संपर्क क्रांति सुपरफास्ट-सभी श्रेणी

नई दिल्ली-गोरखपुर-ललित ग्राम वैशाली एक्सप्रेस-सभी श्रेणी

एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस-सभी श्रेणी

(05 मार्च से 15 मार्च तक की स्थिति)

आजमगढ़-यशवन्तपुर वाया गोरखपुर स्पेशल कल

यात्रियों की सुविधा के लिए 05009 आजमगढ़-यशवन्तपुर स्पेशल वाया गोरखपुर का संचलन 11 फरवरी को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 05009 आजमगढ़-यशवन्तपुर एकल यात्रा स्पेशल 11 फरवरी को आजमगढ़ से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान कर 8:50 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे यशवन्तपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।