ताई के इश्क में भतीजा किडनैप, प्रेमी ने बनाया साथ भागने का खतरनाक प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ताई के इश्क में उसके 4 साल के भतीजे को किडनैप कर लिया। अपहर्ता ने बच्चे की ताई के इश्क में वारदात को अंजाम दिया था। वह ताई के साथ भागना चाहता था। महिला ने पुलिस को बताया कि देवरानी ने देवर को छोड़ दिया था। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में बालक को ले जाते एक युवक दिखा।

UP Police
यूपी पुलिस

आगरा, मुख्य संवाददाता। आगरा में एक शख्स ने ताई के इश्क में उसके 4 साल भतीजे को किडनैप कर लिया। बोदला (जगदीशपुरा) से गुरुवार को किडनैप इस बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। अपहर्ता ने बच्चे की ताई के इश्क में वारदात को अंजाम दिया था। वह ताई के साथ भागना चाहता था। ताई पर बच्चे की जिम्मेदारी थी। इसलिए बालक को उठाया और जंगल में छोड़ आया। गनीमत यह रही कि उसने बच्चे की जान नहीं ली। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को जेल भेज दिया।

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि रिजवाना नाम की महिला ने बोदला चौकी पर आकर गुरुवार शाम सूचना दी कि उसका चार वर्षीय भतीजा लापता है। पुलिस को बताया कि देवरानी ने देवर को छोड़ दिया था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा पांच और छोटा चार साल का है। दोनों उसके साथ रहते हैं। उसके कोई संतान नहीं है। वहीं दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में बालक को ले जाते एक युवक दिखा। उसकी पहचान राहुल नगर, बोदला निवासी साबिर के रूप में हुई। पुलिस ने साबिर को पकड़ लिया। उसने बताया कि बच्चा उसने मलपुरा क्षेत्र स्थित जंगल में छोड़ दिया था।

बच्चा खुद ही जंगल से सड़क तक आ गया

बच्चा जंगल से खुद ही पैदल सड़क तक आ गया था। मलपुरा पुलिस को मिल गया था। मलपुरा पुलिस उसके परिजनों को खोज रही थी। जगदीशपुरा पुलिस आरोपित को लेकर मलपुरा क्षेत्र में गई। बालक सकुशल मिल गया। बालक की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की। उससे घटना की वजह पूछी। उसने बताया कि रिजवाना से प्यार करता है। रिजवाना के साथ भागना चाहता था। रिजवाना ने कह दिया कि उस पर दो बच्चों की जिम्मेदारी है। उसने दोनों बच्चों को गायब करने की योजना बनाई। मौका लगते ही छोटे लड़के को उठा ले गया। मामला ठंडा पड़ते ही बड़े वाले लड़के को भी गायब कर देता। पुलिस ने कहानी सुनने के बाद रिजवाना से भी पूछताछ का मन बनाया है।

रिजवाना से होगी पूछताछ

पुलिस को आशंका है कि उसे घटना की जानकारी पहले से हो सकती है। फिलहाल मुकदमे में साबिर को ही आरोपित बनाया गया है। रिजवाना से पूछताछ की जाएगी। उसे घटना की पहले से जानकारी रही होगी तो उसे भी आरोपित बनाया जाएगा। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई थी मगर बच्चा खुद ही जंगल से निकल कर बाहर आ गया। मलपुरा पुलिस के पास बच्चा पहुंचने पर उसे बोदला पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि इसी तरह का मामला फिरोजाबाद में हुआ था। जब रिश्ते की भाभी से शादी के लिए युवक ने उसके चार साल के मासूम बेटे को पटककर मार दिया था।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsताई के इश्क में भतीजा किडनैप, प्रेमी ने बनाया साथ भागने का खतरनाक प्लान